Tri Color Rangoli : 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बनाये तिरंगे थीम वाली रंगोली , देखें डिजाइन

By: इमरत कुमार

On: Friday, August 16, 2024 2:15 PM

Tri Color Rangoli : 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बनाये तिरंगे थीम वाली रंगोली , देखें डिजाइन
Google News
Follow Us

Tri Color Rangoli :  अगर आप इस स्वतंत्रता दिवस पर घर, स्कूल, कॉलेज या चौराहे पर रंगोली बनाने की सोच रहे हैं, तो इस लेख में आपकी मदद के लिए कई तिरंगे थीम वाली रंगोली डिज़ाइन उपलब्ध कराई गई हैं।

अगस्त का त्योहार यानी स्वतंत्रता दिवस नजदीक है. इस शुभ दिन के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. स्कूल-कॉलेजों में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस दिन का माहौल ही अलग होता है, पूरे भारत देश का हर कोना तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आता है।

इस दिन की सजावट भी देखने लायक होती है. हर तरफ सिर्फ नारंगी, सफेद और हरा रंग ही नजर आ रहा है. इस दिन लोग चौराहों और अपने स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों में रंगोली भी बनाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ रंगोली टिप्स बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप इस 15 अगस्त पर कर सकते हैं।

फूलों से रंगोली बनाएं

आप चाहें तो इस स्वतंत्रता दिवस पर फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं, फूलों से बनी रंगोली बहुत खूबसूरत लगती है और बनाने में भी जल्दी और आसान हो जाती है। फूलों से रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले आपको नारंगी और सफेद फूलों को इकट्ठा करना होगा, क्योंकि हरे रंग के फूल आसानी से नहीं मिलते हैं, इसलिए आप रंगोली में हरी पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह आपकी तिरंगे थीम से मेल खाएगी

बड़ी रंगोली

अगर आपने रंगोली बनाने के लिए कोई बड़ी जगह चुनी है तो आप वहां बड़ी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। 15 अगस्त के दिन स्कूल, कॉलेज और चौराहों पर ऐसी रंगोली बनाई जाती है। यह देखने में बहुत ही अद्भुत लगती है, जिसके कारण लोग इसे देखकर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं और सभी को इतनी बड़ी डिजाइन वाली रंगोली बहुत पसंद आती है।

सिंपल रंगोली

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप यह सिंपल डिजाइन वाली रंगोली भी ट्राई कर सकती हैं। इसे कम समय और कम सामग्री में आसानी से बनाया जा सकता है और यह देखने में भी बहुत प्यारा लगता है.

Tri Color Rangoli : 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बनाये तिरंगे थीम वाली रंगोली , देखें डिजाइन
Tri Color Rangoli : 15 अगस्त के शुभ अवसर पर बनाये तिरंगे थीम वाली रंगोली , देखें डिजाइन
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment