सतना। मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म और धर्मांतरण के प्रयास का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 15-16 वर्ष की दो लड़कियां तीन चार दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं, जिनके परिजन अपने स्तर पर तलाश में गए।
इसी बीच कुछ घंटे बाद दोनों वापस आ गईं और घरवालों के काफी पूंछने के बाद खुलासा किया कि आरोपी मोहम्मद सोहराब 23 वर्ष और शेख बिलाल 20 वर्ष, उन्हें घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गए, जहां दोनों ने दुष्कर्म किया ।
इतना ही नहीं धर्मांतरण का भी दबाव बनाया। रविवार सुबह परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कायमी कर आरोपियों को रविवार देर शाम पकड़ लिया। पुलिस वारदात में प्रयुक्त कार को भी जब्त करने का प्रयास कर रही है।








