कई राज्यों के सीएम व मंत्रियों के ‘गुरु’ व कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप

By: शुलेखा साहू

On: Friday, February 13, 2026 7:34 AM

कई राज्यों के सीएम व मंत्रियों के 'गुरु' व कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप
Google News
Follow Us

भोपाल – कई मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के गुरु और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में सक्रिय कथावाचक उत्तम स्वामी के खिलाफ राजस्थान निवासी एक युवती ने दुष्कर्म और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को ई-मेल भेजकर अपने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता का कहना है कि शिकायत और कानूनी कार्रवाई की तैयारी की भनक लगते ही उसे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से धमकियां मिलने लगी है। पीड़िता के अनुसार, उत्तम स्वामी के हजारों अनुयायी हैं। वे राजनीतिक रूप से प्रभावशाली बताए जाते हैं। युवती ने अपने मेल में लिखा है कि वह उनके और परिवार के बारे में बेहतर जानकारी रखते हैं। ऐसे में उसे आशंका है कि उसे और उसके परिजनों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

पीड़िता बोली- जब नाबालिग थी, तब से धर्म की आड़ में कर रहा यौन शोषण

युवती ने आरोप लगाया है कि उत्तम स्वामी कई वर्षों से उसका शोषण कर रहे थे। अलग-अलग स्थानों पर उससे कई बार दुष्कर्म किया गया। दावा है कि यह सब धर्म की आड़ में हुआ। उसने यह भी कहा है कि जब वह नाबालिग थी, उस दौरान भी उसका यौन उत्पीड़न किया गया।

पीड़िता के अनुसार, उसने शिकायत और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली थी तथा आवश्यक साक्ष्य भी जुटा
लिए थे। इसी बीच जानकारी आरोपी को मिल गई। इसके बाद से उसे और उसके परिवार को चुप रहने और कानूनी कार्रवाई न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजे ई-मेल में पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी के पास पर्याप्त संसाधन और राजनीतिक पहुंच है। ऐसे में साक्ष्य नष्ट किए जाने या परिवार को हानि पहुंचाने की संभावना है।

युवती ने जालसाजी, धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप भी लगाए हैं। उसने अपनी पहचान गोपनीय रखने की गुहार लगाई है।

उत्तम स्वामी बोले- कुछ गैरसनातनी द्वेष पाल लेते हैं, यह सनातन के खिलाफ नया षड्यंत्र है

मैं लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में हूं. स्नेहपूर्वक मिलता हूं..। इस लंबी यात्रा में स्वाभाविक है कि कुछ गैर सनातनी लोग द्वेष, ईर्ष्या भी पाल लेते हैं। अभी आरोपों की पूरी जानकारी नहीं है। अभी यही कह सकता हूं कि, प्रमाण आने दीजिए। प्रथमदृष्टया लगता है कि यह, मेरी चारित्रिक हत्या व सनातन के खिलाफ कोई नया षड्यंत्र है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि अंत में सत्य की, सनातन की विजय होगी ।’ -उत्तम स्वामी, महामंडलेश्वर

 

कई राज्यों के सीएम व मंत्रियों के 'गुरु' व कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप
कई राज्यों के सीएम व मंत्रियों के ‘गुरु’ व कथावाचक उत्तम स्वामी पर दुष्कर्म का आरोप

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment