पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने लकड़ी से पीटकर की हत्या

By: शुलेखा साहू

On: Friday, February 6, 2026 7:53 AM

पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने लकड़ी से पीटकर की हत्या
Google News
Follow Us

 सिवनी | शराब पीने के लिए पैसे नहीं मिलने पर गुस्साए बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। घटना डूंडासिवनी थाना अंतर्गत बींझावाड़ा गांव स्थित पंड्या कॉलोनी में गुरुवार की सुबह हुई। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया कि रघुराज बघेल (85) शिक्षक की नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद अपने बेटे रवि ( 50 ) के साथ रहते थे। गुरुवार को रवि ने पिता से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। पैसे नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि रवि ने लकड़ी से पीट-पीटकर पिता की हत्या कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बैंक में मैनेजर था आरोपी

डूंडासिवनी पुलिस ने बताया कि आरोपी रवि बैंक में मैनेजर की नौकरी करता था। विभागीय जांच में उसे टर्मिनेट कर दिया गया था। इसके बाद से वह अपने पिता के साथ रहने लगा था। पत्नी भी बाहर रहती है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच-पड़ताल कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

 

पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने लकड़ी से पीटकर की हत्या
पिता ने पैसे नहीं दिए तो बेटे ने लकड़ी से पीटकर की हत्या

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment