देश
असम के सीएम सरमा के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने साजिश का केस दर्ज किया INDIA NEWS

गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्यों के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसके अलावा असम के 4 सीनियर पुलिस अधिकारियों और 2 एडमिन आॅफिशियल्स समेत 200 अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस पर हेमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि वह जांच कराने को तैयार हैं, लेकिन एजेंसी निष्पक्ष होनी चाहिए। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (हेडक्वार्टर) ने बताया कि सभी पर हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है।