टीकमगढ़ में रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार प्रधान आरक्षक का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति बस स्टैंड परिसर में चाय नाश्ता की दुकान में रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। FIR से नाम काटने के बदले आरक्षक ने ₹10000 की रिश्वत मांगी थी। छत्रपाल सिंह लोधी ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी।
लोकायुक्त टीम सागर ने प्रधान आरक्षक को ₹5000 रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। जिले के बल्देवगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
वीडियो में दिख रहा है कि प्रधान आरक्षक बालचंद प्रजापति वर्दी में रिश्वत ले रहे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।