MP – जैन संतो को पीटा, सभी 06 आरोपी गिरफ्तार

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, April 15, 2025 8:28 AM

MP - जैन संतो को पीटा, सभी 06 आरोपी गिरफ्तार
Google News
Follow Us

MP – नीमच के कछाला गांव में रविवार रात मंदिर में सो रहे 3 जैन संतों पर शराब के नशे में बदमाशों ने हमला कर दिया। संत किसी तरह जान बचाकर भागे। हालांकि तीनों के सिर और पीठ पर गंभीर चोटें हैं, एक संत की अंगुली में फ्रैक्चर आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

सोमवार को चार अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आईजी उमेश जोगा के अनुसार, सभी आरोपी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। वे गांव के एक युवक को ढूंढने आए थे, जिससे उनका आपसी विवाद था। नशे की हालत में उन्होंने संतों को निशाना बना लिया। घटना के विरोध में सिंगोली ( MP  ) में बाजार बंद रहा। सुबह कलेक्टर और एसपी ने गांव का दौरा किया। दोपहर में पांच आरोपियों का जुलूस भी निकाला गया।

इन आरोपियों में एक नाबालिग भी

आईजी उमेश जोगा ने बताया कि पुलिस ने छह ( MP POLICE ) आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1. गणपत पिता राजू नायक 2. गोपाल पिता भगवान भोई 3. कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भोई 4. राजू पिता भगवान भोई 5. बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा 6. एक नाबालिग

समाज के लोगों का आरोप- पुलिस ने सहयोग नहीं किया

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गीय जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी ने कहा कि यह हमला जानलेवा था। पुलिस अधिकारियों ने समय पर सहयोग नहीं किया। कछाला निवासी प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि उन्होंने संत को रात करीब 11 बजे मंदिर से भागते देखा। संत ने बताया कि मंदिर में दो अन्य संतों को कुछ लोग पीट रहे हैं। इसके बाद हमने ग्रामीणों की मदद से शैलेषमुनिजी और मुनींद्रमुनिजी की तलाश की। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और कांप रहे थे।

6 किमी पैदल चले

रात में किसी से छूने या संपर्क में आने से बचने की धार्मिक मान्यताओं के कारण संतों ने तुरंत इलाज नहीं कराया। घायल अवस्था में वे करीब 6 किमी पैदल चलकर सिंगोली पहुंचे। यहां वर्धमान स्थानक भवन में तीनों संतों का इलाज किया गया।

MP - जैन संतो को पीटा, सभी 06 आरोपी गिरफ्तार
MP – जैन संतो को पीटा, सभी 06 आरोपी गिरफ्तार

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment