MP NEWS – सिंधिया चढ़ गए, साथी लटक गए
MP NEWS भोपाल। कमलनाथ सरकार को गिरा कर भगवा गमछा पहनने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की तो चांदी हो गई, लेकिन कुछ साथी ऐसे हैं, जो अब ‘कहीं के नहीं’ रहे। इनमें इमरती देवी, मुन्नालाल गोयल, ओपीएस भदौरिया और रघुराज कंसाना का नाम है बेशक, ये सब चुनाव हार गए, लेकिन कुछ न कुछ तो दिया ही जा सकता था।
भाजपा को जब अपने लोगों को सेट करना होता है, तो किसी भी विभाग का मुखिया बना देते हैं इन चारों के मामले में कन्नी काट ली गई है। हैरानी ये है कि सिंधिया भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लोकसभा चुनाव में उनके कुछ करीबियों ने तो विरोध भी किया था। मुन्नालाल गोयल, सिंधिया के घर पहुंच गए थे। भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की थी। सिंधिया ने समझाया और कुछ अच्छा करने का कहा था। अब तक इंतजार ही चल रहा है। विधानसभा चुनाव हारने के बाद राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव और महेंद्र सिंह सिसौदिया भी फुर्सत में हैं।
MP NEWS – सुरेश धाकड़ और हरदीप सिंह डंग भी मन मार कर बैठे हैं। जो चार करीबी मजे में हैं, उनमें तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर और एदल सिंह कंसाना शामिल हैं। भाजपा की सत्ता में इन चारों को हमेशा कुछ न कुछ मिला है। सिंधिया के करीबियों के लिए आगे का रास्ता मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस बार के मंत्रिमंडल में महाराज का भी डिमोशन हो गया है। उड्डयन मंत्री से दूरसंचार मंत्री पर आ गए हैं।