मध्य प्रदेश

लोगो के दिलो में बस कर रिटायर हुए श्री वी व्ही उपाध्याय जी

नगर निगम सिंगरौली में पदस्थ कार्यपालन यंत्री वी व्ही उपाध्याय 41 साल की सेवा काल पूरा कर रिटायर हो गये हैं रिटायर होने के बाद उनका विदाई समरोह नगर निगम में आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित तमाम अधिकारी व कर्मचारी और पार्षदगण उपस्थित थे।

वीबी उपाध्याय साल 1984 में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ हुए थे। तीन साल की सेवा को छोड़ दिया जाए तो पूरे समय वे सिंगरौली नगर निगम में ही पदस्थ रहे। प्राथमिक शिक्षा बरेती स्कूल से प्राप्त करने के बाद उन्होंने नौगांव पॉलीटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया। डिप्लोमा करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गये और नगरीय प्रशासन विभाग में सब इंजीनियर के पद पर चयनित हुए।

 हर किसी से मिला स्नेह

नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में वीबी उपाध्याय की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होने कहा कि पदस्थापना के दौरान शहर के लोगों से मिले स्नेह को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त हुए मान-सम्मान को कभी नहीं भूला जा सकता है।

उन्होंने कहाकि वे रिटायर जरूर हुए हैं लेकिन किसी को सहयोग और सलाह चाहिए तो वे हर समय लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इतने वर्षों तक सिंगरौली में पदस्थ रहने के बाद अब सभी लोग अपने लगते हैं। शहर के विकास के लिए हमेशा अपना योगदान देने को तैयार रहेंगे।

यह लेख भी अच्छा है,जरूर पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
MP का नया आइलैंड Ladli Behna Yojna: सीएम मोहन ने 1.28 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में डाली योजना की 19वीं किस्त Farmers Protest पुलिस के साथ झड़प बाबरी विध्वंस की बरसी पर UP में हाई अलर्ट Pushpa 2 Movie Review देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के CM भारत के अलग-अलग राज्यों में मंगलसूत्र के प्रकार (Types Of Mangalsutra In India) अलग-अलग राज्यों में मंगलसूत्र को नए-नए नाम से जाना जाता है। ट्रेंड में है दुल्हन की गोल्ड नाथ डिजाइन बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री पहुंचे अनंत अम्बानी के शादी में, देखे PHOTO बारिश होते ही मोर दिखने लगे बेहद खूबशूरत