आज दिनांक 27 अगस्त 2025 को जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने ओबीसी वर्ग के 27% आरक्षण को प्रभावी कराने हेतु महामहीम राज्यपाल के नाम जिला दंडाधिकारी सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा। जिसका मुख्य अंश ये था के मौजूदा सरकार ओबीसी वर्ग को उनका हित दिलाने में अनदेखी कर रही जिससे उनका हक़ उन्हें नही मिल पा रहा। तमाम कानूनी दिक्कतों को पार कर चुका ये बिल मात्र सरकार की अनदेखी के कारण प्रभावी नही हो पा रहा, अगर सरकार थोड़ी भी गंभीरता दिखाए तो न्यायालय से किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नही है।
जिलाध्यक्ष शहर श्री प्रवीण सिंह चौहान जी ने आरोप लगाते हुए कहा की मोहन सरकार ओबीसी विरोधी है जबकि वह खुद उसी समाज से आते हैं। भाजपा पिछड़ो को मुख्यमंत्री बनाती आ रही पर शायद यह सिर्फ सांकेतिक होता है धरातल पर ओबीसी वर्ग का शोषण ही होते आया है, कांग्रेस ने उनके हित में आरक्षण की सीमा बढ़ाई और कांग्रेस उनके हक़ और न्याय की लड़ाई हेतु प्रतिबद्ध है और लड़ाई उनके हक़ प्राप्त होने तक जारी रहेगी।
ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती सिंह जी ने कहा की ओबीसी आरक्षण ओबीसी वर्ग का संवैधानिक अधिकार है और वह उनसे कोई नही छीन सकता और अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस सड़क से सदन तक उनके हक़ की लड़ाई को ना सिर्फ बुलंदी देगी परन्तु सार्थक और निर्णायक परिणाम भी लायेगी। ज्ञापन सुपुर्दगी के समय उपस्थित सैकड़ो कांग्रेस जनों ने सरकार विरोधी नारो के साथ ज्ञापन सौंपा।
उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से राम अशोक शर्मा जी, रूपेश चंद्र पांडे जी,अशोक शाह जी,सुदामा कुशवाहा जी,मधु शर्मा जी,केडी सिंह जी,अशोक सिंह पैगाम जी,अवनीश दुबे जी, राघवेंद्र श्रीवास्तव जी,पुष्पराज सिंह जी, उसेद हसन सिद्दीकी जी,केशव सिंह जी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सिंह परिहार बीके श्रीवास्तव परमेश्वर पटेल जी,अनिल वैश्य जी, राम गोपाल पाल जी, रविंद्र सिंह जी,जगत बहादुर सिंह जी, अनिल वर्मा जी, विद्या पति शाह जी,जुल्फिकार अली जी,भास्कर मिश्रा जी, बी एन त्रिपाठी जी,देवपति सिंह वैश्य जी, रामदयाल बैस मोनिष खान जी, अजय सिंह डब्बू जी,गोमती कुशवाहा जी,कमल सिंह जी, मुकेश शर्मा जी,बृजेंद्र शर्मा जी,अशोक सिंह परिहार जी, सौरभ सिंह रघुवंशी जी, राणा प्रताप सिंह जी, देवेंद्र सिंह जी, उपेंद्र सिंह परमार जी, अखिलेश शाह जी,अरविंद दुबे जी, रोशन सिंह जी, गिरिजा प्रसाद कुशवाहा जी, श्रीनाथ सोनी जी,रामदास शाह जी, गणेश कुशवाहा जी,गंगा प्रसाद शाह जी,रामप्रवेश कुशवाहा जी, अशोक कुशवाहा जी, रवि कुमार पनिका जी, कृष्ण कुमार साकेत जी, हरिश्चंद्र कुशवाहा जी,शिवनारायण कुशवाहा जी,आर के कुशवाहा जी,देवेंद्र कुशवाहा जी,सुरेश कुशवाहा जी, शिव बालक कुशवाहा जी,जगजीवन शाह जी,मोहित कुशवाहा जी,भगवान दास चौहान जी, संतोष शाह जी, राकेश पटेल जी, इन्द्रेश प्रसाद सेन जी,धनंजय जयसवाल जी सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








