मध्य प्रदेश
SINGRAULI – ससुर ने अपनी ही बहु का किया दुष्कर्म

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में कलयुगी ससुर ने अपनी बहू के साथ जबरन दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय बहू जब अपने घर में अकेली थी, उसी समय अकेलेपन का ” फायदा उठाकर 50 वर्षीय ससुर घर में घुसा और बहू के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर माड़ा थाना पुलिस ने आरोपी ससुर : के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति मजदूरी करने के लिए बाहर रहता है। महिला और उसके ससुर का घर अलग-अलग है।
