Mukesh Ambani : जानिए आखिर क्यों खास है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र

Mukesh Ambani : नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र यानी एनएमएसीसी का उद्घाटन 31 मार्च को हुआ। यह हमारे देश का पहला ऐसा सेंटर है जहां देश के कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे.
Mukesh Ambani : उद्घाटन समारोह की मेजबानी रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी और बेटी ईशा अंबानी ने की। इस सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में दुनिया भर से कलाकारों,
धार्मिक नेताओं, खेल और व्यापारिक हस्तियों ने भाग लिया। इस सेंटर (center) की चर्चा हर जगह हो रही है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र क्या है और इसकी खास बातें क्या हैं।
Mukesh Ambani : नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र क्या है?
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र भारत का पहला सांस्कृतिक केंद्र है जहां कई कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। इस सांस्कृतिक केंद्र में 2000 सीटों वाला एक भव्य थिएटर है,
जहां नाटकों का मंचन किया जाएगा। इसके अलावा यहां 250 सीटों वाला स्टूडियो थिएटर है, जिसमें कई नवीनतम तकनीकें हैं। इन दोनों थिएटरों के अलावा एक क्यूब भी है,
जिसमें 125 सीटें हैं। खास बात यह है कि इस क्यूब का स्टेज और बैठने की जगह घूम सकती है।
आपको बता दें कि इस सांस्कृतिक केंद्र में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्ग फुट में बनी एक आर्ट गैलरी भी है।
Mukesh Ambani : नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र का डिज़ाइन किसने बनाया?
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Kurla Complex) में जियो वर्ल्ड सेंटर में बनाया गया है। इसे विश्व प्रसिद्ध वास्तुकार रिचर्ड ग्लुकमैन ने डिजाइन किया था।
रिचर्ड दुनिया भर में प्रतिष्ठित संग्रहालयों को डिजाइन करने के लिए जाने जाते हैं और दुनिया के शीर्ष वास्तुकारों में से एक हैं।
Mukesh Ambani : इतना ही नहीं रिचर्ड अंबानी परिवार के भी काफी करीबी हैं।
ईशा अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्ट सेंटर को तैयार करने में तीन चीजों पर खास ध्यान दिया गया है. पहला प्रकृति, दूसरा मुंबई और तीसरा समुदाय. कला केंद्र (community. art Center) में रीना कलैत, विभा गल्होत्रा और एनएस हर्ष की कुछ उत्कृष्ट कृतियों को भी प्रदर्शित किया गया है।
