अमेठी में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आए जहां देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
दरअसल ये पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कालीकन विशेश्वरगंज मार्ग स्थित भैरोपुर गांव के पास का है।जहां देर रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई।हादसे में बाइक चला रहे प्रदीप वर्मा पुत्र धर्मवीर वर्मा निवासी भगतपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।आज सुबह ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहा था पूरे मामले पर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।







