कैलिफोर्निया अमेरिका की एक अदालत ने जॉनसन एंड जॉनसन को एक महिला के परिवार को 8,508 करोड़ रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। परिवार का दावा था कि कंपनी के बेबी पाउडर के लंबे समय तक इस्तेमाल से महिला को मेसोथेलियोमा (घातक कैंसर) हुआ। यह कंपनी के खिलाफ 15 सालों में किसी उपभोक्ता को मिला सबसे बड़ा मुआवजा है। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि कंपनी ने टेलकम पाउडर मैं मौजूद एस्बेस्टस (हानिकारक रसायन) के खतरे को छिपाया।








