बिहार – चुनाव से पहले 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजे

पटना – पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया । उन्होंने 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रु. ट्रांसफर किए। यह 7,500 करोड़ की योजना है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसर देकर सशक्त बनाना है। इसमें अब तक करीब 1.6 करोड़ महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं।

मोदी ने कहा- बिहार में आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश कुमार

मोदी ने महिलाओं से कहा- आपके दो भाई नरेंद्र और नीतीश कुमार मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि व स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं।

वो 7 शर्तें… जो पात्रता के लिए अनिवार्य हैं

1. निवास : आवेदिका को बिहार की स्थायी निवासी होना चाहिए।

2. आयु सीमा: 18-60 वर्ष की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

3. सदस्यता: स्वयंसहायता समूह की सदस्य होनी चाहिए।

4. करदाता आवेदिका या पति नियमित सरकारी सेवा में न हो। दोनों आयकरदाता नहीं होने चाहिए।

5. परिवार प्रति परिवार एक ही महिला योजना की लाभार्थी होगी।

6. डिटेल : मोबाइल नं., आधार संख्या, बैंक खाता विवरण और व्यवसाय का प्रकार बताना होगा।

7. दस्तावेज : आवेदिका को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहचान प्रमाण व अन्य कागज अपलोड करने होंगे।

 

बिहार – चुनाव से पहले 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजे
Exit mobile version