Earthquake latest updates – म्यांमार में भूकंप, 144 की मौत, भारत में झटके महसूस

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, March 29, 2025 4:15 PM

म्यांमार में भूकंप, 144 की मौत, भारत में झटके महसूस
Google News
Follow Us

Earthquake latest updates –  म्यांमार और थाइलैंड शुक्रवार को 200 साल के सबसे घातक भूकंप से थर्रा गए। म्यांमार के मांडाले शहर के पास भारतीय समयानुसार दोपहर 2:49 बजे 7.7 की तीव्रता जबकि दोपहर 3:00 बजे थाइलैंड के दक्षिण में 6.4 की तीव्रता वाला आफ्टर शॉक (बड़े भूकंप के बाद के झटके ) आया।

HOT LIVE VIDEO

Earthquake latest updates –  म्यांमार की सैन्य सरकार ने देर रात तक 144 की मौत और 730 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। म्यांमार में 20 लोग मस्जिद ढहने से दबकर मारे गए। वहीं, थाइलैंड ने 10 के मारे जाने और 101 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। दोनों देशों में बड़ी संख्या में इमारतें जमींदोज हो गईं। मलबे में सैकड़ों लोग दबे हैं, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।

Earthquake latest updates – थाइलैंड में सभी एक लाख भारतीय पर्यटक सुरक्षित

Earthquake latest updates –  थाइलैंड में सभी एक लाख भारतीय पर्यटक सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने हेल्प लाइन नंबर +66618819218 जारी किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रभावितों की कुशलता की कामना कर मदद की पेशकश भी की। मोदी 3 अप्रैल को थाइलैंड में बिमस्टेक संगठन की बैठक में शामिल होंगे।

भारत सहित पांच देशों में झटके महसूस किए गए भूकंप के झटके अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए। चीन, वियतनाम, ताइवान और लाओस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चीन के झेंगस्की इलाके में 3 लोग जख्मी हो गए।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment