GPay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI फिर से हुआ डाउन

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, April 12, 2025 12:57 PM

GPay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI फिर से हुआ डाउन
Google News
Follow Us

देशभर में UPI सेवाएं डाउन हो गई हैं। पेटीएम, फोनपे, गूगल पे काम नहीं कर रहे हैं। यूजर्स ने बड़े पैमाने पर आउटेज की रिपोर्ट मीडिया केा दी है। यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से ट्रांजेक्शन करने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सेवाएं ठप हो गई, जिस वजह से UPI पर निर्भर रहने वाले कई लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।

बता दें कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सर्विसेज पर नजर रखने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर पर आज UPI सेवाएं डाउन होने की शिकायतों की भरमार है। साइट के अनुसार, आज दोपहर 12 बजे अचानक UPI सेवाएं ठप हो गईं। करीब 70 प्रतिशत यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है कि UPI सेवाओं से फंड ट्रांसफर करने में समस्या आ रही है। इस ऑल इंडिया आउटेज ने बैंकों की वर्किंग और UPI सेवाओं से होने वाले कामों को ठप कर दिया है।

इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपीआई सेवा में भारी तकनीकी गड़बड़ी आई थी, जब अलग-अलग यूपीआई एप्स के यूजर्स लगभग 2 से 3 घंटे तक ट्रांजेक्शन नहीं कर पाए थे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने इस समस्या का कारण तकनीकी दिक्कतें बताया था, जिससे पूरे देश में आम यूजर्स और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई थी।

आउटेज को ट्रैक करने वाली पॉपुलर वेबसाइट डाउनडिटेक्टर की तरफ से भी UPI Down की पुष्टि की गई। दोपहर 12.30 मिनट तक 1800 से ज्यादा यूजर्स ने Google Pay, PhonePe, Paytm, SBI के डिजिटल लेने देने की सर्विस बंद होने की शिकायत की। फिलहाल अभी NPCI की तरफ से इस आउटेज के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब यूपीआई यूजर्स को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की समस्याएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में 26 मार्च को भी UPI Down हुआ था। हालांकि उस समय NPCI की तरफ से कुछ समय में ही इस समस्या को सॉल्व कर लिया गया था।

सोशल मीडिया पर छाया हाहाकार

लाखों यूजर्स ने सोशल मीडिया और डाउनडिटेक्टर जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतें दर्ज कीं कि वे न तो पेमेंट कर पा रहे हैं और न ही ट्रांजेक्शन पूरा हो रहा है. यह समस्या पूरे देश में फैल गई और कई बैंकों और ऐप्स को प्रभावित किया, जिससे साफ हुआ कि यह सिर्फ किसी एक ऐप का मामला नहीं बल्कि पूरे यूपीआई नेटवर्क से जुड़ी दिक्कत है.

GPay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI फिर से हुआ डाउन
GPay, PhonePe, Paytm यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI फिर से हुआ डाउन

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment