GUJARAT BRIDGE COLLAPSE – गुजरात में एक बड़ा हादसा हुआ है। वडोदरा जिले में एक पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। वाहन चालकों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई, जिससे एक के बाद एक चार वाहन नदी में गिर गए। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। टीमें मौके पर पहुँच गई हैं।
जानकारी के अनुसार, गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। महिसागर नदी पर बने पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में चार वाहन नदी में गिर गए, जिनमें दो ट्रक और दो वैन शामिल हैं। इस हादसे में 9 लोगों की भी मौत हो गई है। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँच गए। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। पादरा थाने के पुलिस निरीक्षक विजय चरण ने बताया कि महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे चार वाहन नदी में गिर गए। राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है।
यातायात मार्ग परिवर्तित – GUJARAT BRIDGE COLLAPSE
पुल के ढहने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और यातायात को वैकल्पिक मार्गों से मोड़ दिया गया। स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आस-पास के पुलों की जाँच शुरू कर दी है। आपदा प्रबंधन दल मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान जारी है। गौरतलब है कि यह पुल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है और इसे यातायात का अत्यधिक व्यस्त मार्ग माना जाता है। दुर्घटना के बाद इलाके में यातायात बाधित हो गया है। यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। नवसारी में पूर्णा नदी उफान पर आ गई। शहर के 15 से ज़्यादा निचले इलाकों में 3-4 फीट पानी भर गया। इससे हज़ारों घर जलमग्न हो गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
नदी का पुल दो टुकड़ों में टूट गया – GUJARAT BRIDGE COLLAPSE
गुजरात के पुल अचानक बीच से टूट गया। यह पुल महिसागर नदी पर स्थित था। और इसके ढह जाने से दो भारी ट्रक नदी में गिर गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत दल मौके पर पहुँच गए। बचाव कार्य जारी है। गोताखोरों की मदद से नदी में गिरे ड्राइवरों और अन्य संभावित घायलों की तलाश जारी है। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। गंभीरा पुल मध्य गुजरात के महत्वपूर्ण पुलों में से एक है। यह मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है। जानकारी के अनुसार, यह पुल 45 साल पुराना है।
कौन से वाहन गिरे? – GUJARAT BRIDGE COLLAPSE
जानकारी के अनुसार, जब पुल गिरा, उस समय पुल पर कुछ वाहन थे। जो आपस में टकरा गए। दो ट्रक, एक बोलेरो जीप समेत चार वाहन नीचे नदी में गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने गोताखोरों के साथ-साथ लोगों को बचाने के लिए नदी में बचाव अभियान शुरू किया। कांग्रेस नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके जानकारी दी और कहा कि आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला मुख्य गंभीरा पुल टूट गया है। कई वाहनों के नदी में गिरने से बड़ी जनहानि की आशंका है। सरकारी अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करना चाहिए और परिवहन की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

December 7, 2025