शिलॉन्ग – मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार सुबह एक अवैध कोयला खदान में हुए धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। थांगस्कू क्षेत्र के मिसिंग गांव में स्थित इस खदान में विस्फोट के बाद अब तक 18 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से 40 के अंदर फंसे होने की आशंका है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डीजीपी आई. नोंगरांग ने बताया कि हादसे के समय खदान में कितने मजदूर थे, इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है।
मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।