अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक सिख युवक की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। दरअसल, यह मामला 13 जुलाई का है। गुरप्रीत सिंह (35) लॉस एंजेलिस के डाउनटाउन में अकेले सड़क पर तलवार लहरा रहा था। पुलिस ने हाल ही में इस घटना का बॉडीकैम फुटेज जारी किया है। पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत हाथ में दो फुट लंबी तलवार लिए था और राहगीरों को डराने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस मौके पर पहुंची तो गुरप्रीत को कई बार हथियार फेंकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने इनकार कर दिया। यही नहीं, उसने अपनी जीभ भी काट ली। पुलिस ने घेरा बढ़ाया तो, गुरप्रीत ने अपनी कार की ओर भागने की कोशिश की और वह कई वाहनों से टकरा गया। लेकिन उसने तलवार लहराते हुए आगे बढ़ना जारी रखा। इस बीच जब उसने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, तो अधिकारियों ने गोली चला दी। घायल सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।








