सांड बनकर साधु-संत चर रहे खेत – कांग्रेस विधायक

भोपाल / सतना | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह साधु-संतों ने की तुलना सांड से कर दी। वह बुधवार को सतना मैं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
अपने भाषण में उन्होंने कहा कि भाजपा ने साधु- संत, संन्यासी, बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को जनता के बीच छोड़ दिया। कहा जाओ, हिंदुत्व और भाजपा का प्रचार करो। सनातन की बात करो और ये सांड… चर रहे हैं, दूसरों का खेत उन्होंने आरोप लगाया कि इससे संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।
जब राजेंद्र कुमार सिंह यह बोल रहे थे, तब मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। राजेंद्र सिंह ने कहा- संयोग ऐसा कि राम मंदिर आ गया, महाकुंभ आ गया। कितना प्रचार हुआ, मैंने तो गणित लगाया 10-12 करोड़ से ज्यादा लोग नहीं गए।
साधु-संतों को सांड कहने पर विवाद
कांग्रेस विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने राम मंदिर और महाकुंभ के आयोजन का जिक्र करते हुए कहा कि संयोग से राम मंदिर का निर्माण और महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन एक ही समय में हुए, लेकिन इन आयोजनों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग नहीं पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रचार के बावजूद महाकुंभ में 10 से 12 करोड़ से ज्यादा लोग नहीं गए। इस दौरान उन्होंने साधु-संतों को लेकर यह कहा कि “ये सांड, चर रहे हैं दूसरों का खेत”, जिससे यह बयान बेहद विवादास्पद हो गया।
भाजपा पर हिंदुत्व प्रचार के लिए संतों को इस्तेमाल करने का आरोप
सतना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह ने कहा, “भाजपा ने साधु-संत, संन्यासी, बाबा बैरागी और महामंडलेश्वरों को जनता के बीच भेज दिया कि जाओ, हिंदुत्व की बात करो, भाजपा का प्रचार करो। लेकिन ये सांड दूसरों के खेत चर रहे हैं। इससे भारत की पहचान, धर्मनिरपेक्षता और संवैधानिक संस्थाएं कमजोर हो रही हैं।” बता दें, राजेंद्र सिंह जब ये बात कह रहे थे, तब मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी समेत कई सीनियर नेता भी मंच पर मौजूद थे।