जेल से छूटने के बाद अमेठी पहुँचे सौरभ सिंह

By: शुलेखा साहू

On: Thursday, March 5, 2026 12:39 PM

Google News
Follow Us

अमेठी।

दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का विरोध करने वाले एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह जेल से छूटने के बाद अपने गृह नगर अमेठी पहुंचे जहां गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि यह किसानों और नौजवानों की लड़ाई है और इसे हर स्तर तक लड़ा जाएगा।

दरअसल कुछ दिनों पहले दिल्ली के भारत मंडपम में एआई समिट का कार्यक्रम था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे।इसी बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा अर्धनग्न होकर प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का विरोध किया गया। कार्यक्रम के बाद सभी कांग्रेस नेता वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने सबकी गिरफ्तारी करनी शुरू कर दी। अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सेवई हेमगढ़ गांव के रहने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह को पुलिस ने हिमाचल से गिरफ्तार किया जिसके बाद में उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया।तिहाड़ जेल से छूटने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष आज पहली बार अमेठी पहुंचे जहां पहले से ही मौजूद युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शुभम सिंह समेत दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा कांग्रेस के अमेठी विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह गौरीगंज विधानसभा अध्यक्ष विकास के अलावा के जिला एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सुमित सिंह मौजूद रहे।एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि इस लड़ाई में कांग्रेस के अलावा अमेठी परिवार के लोगों ने हमारा साथ दिया।यह संघर्ष की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।किसानों और नौजवानो की मांगों कि ये लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment