UP Crime: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक देवर ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म किया। पूरा मामला कोखराज के एक गाँव का बताया जा रहा है। जहाँ घर में अकेली भाभी को देख देवर की नीयत टूटी और उसने भाभी के साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया
इस बीच, पीड़िता का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया गया। पीड़िता ने जब अपने पति को इस बारे में बताया, तो आरोपी के साथियों ने उसे फोन पर धमकाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता को जान से मारने की धमकी
मामले के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन पीड़िता के पति के मामा का लड़का सचिन (निवासी पवइया, करारी) उनके घर आया था। सचिन पर आरोप है कि इस दौरान घर में भाभी को अकेला देखकर उनका रेप सचिन ने किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला के पति ने मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद भाभी को फोन पर धमकाया गया। आरोपी सचिन ने अपने साथियों तेजा और शिवबोध से पीड़िता को धमकाने को कहा। दोनों लगातार पीड़िता को फोन पर धमका रहे थे। कोखराज थाना पुलिस ने प्रमुखता से शिकायत मिलने के बाद मामले की जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही
आरोपी के साथ शिवबोध और तेजा के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य का मामले को लेकर कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक विवाहिता से रेप का वीडियो भी बनाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।








