पीस पार्टी का स्थापना दिवस 10 फरवरी को लखनऊ में, सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

By: शुलेखा साहू

On: Monday, February 9, 2026 10:19 AM

Google News
Follow Us

चोपन,सोनभद्र।पीस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को राजधानी लखनऊ के रविन्द्रालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चारबाग स्टेशन के सामने आयोजित होगा। उक्त जानकारी पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद सोनभद्र से सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
अतहर कुरैशी ने कहा कि कार्यक्रम में देश और संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, तथा कमजोर, लाचार एवं उपेक्षित वर्गों—विशेषकर पिछड़े, दलित और मुस्लिम समाज—को न्याय दिलाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और पार्टी की भावी रणनीति की दिशा तय करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी की अध्यक्षता में चोपन स्थित आवास पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में बताया गया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा आम जनता को संबोधित करेंगे।
बैठक में इरफान हमीदी, मुन्ना निशात, इम्तियाज इदरीसी, तबस्सुम जहां,आबिदा खान, मो. अनस,नंदू पाठक,चंदन सोनकर,शमसुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment