Nita Ambani : जानिए नीता अंबानी के परिवार के बारे में

Nita Ambani : नीता अंबानी और मुकेश अंबानी भारत के पावरफुल कपल्स में से एक हैं। अंबानी परिवार अक्सर बिजनेस और कई इवेंट्स (events) के चलते सुर्खियों में रहता है। लेकिन क्या आप नीता अंबानी के परिवार के बारे में जानते हैं?
Nita Ambani : नीता अंबानी के पिता
नीता अंबानी के पिता रविंदरभाई दलाल थे, जो बिड़ला समूह में वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में काम करते थे। इसके अलावा वह रिलायंस ग्रुप से जुड़े हुए हैं। नीता अंबानी का अपने पिता के साथ बेहद खास रिश्ता था। नीता अंबानी के पिता का निधन साल 2014 में हो गया था।
Nita Ambani : नीता अंबानी की माँ
नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल को अक्सर अंबानी परिवार के कार्यक्रमों में देखा जाता है। नीता अंबानी की तस्वीरें देखने पर वह कुछ-कुछ अपनी मां जैसी ही लगती हैं। तस्वीरों के अलावा पूर्णिमा दलाल से जुड़ी कोई भी जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध नहीं है।
Nita Ambani : नीता अंबानी की बहन हैं
शादी से पहले नीता अंबानी एक टीचर के तौर पर काम करती थीं और उनकी बहन ममता दलाल भी एक टीचर हैं। ममता दलाल नीता अंबानी से 4 साल छोटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीता अंबानी की बहन धीरूभाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाती हैं और मैनेजमेंट टीम (management team) की सदस्य हैं।
Nita Ambani : नीता अंबानी का बचपन का नाम क्या था?
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता अंबानी का बचपन का नाम नयनतारा था। हालाँकि, नाम छोटा करके सभी उन्हें ‘नीता’ कहने लगे। नीता अंबानी को नृत्य करना पसंद है और वह अक्सर विभिन्न पारिवारिक कार्यक्रमों में नृत्य प्रस्तुतियां देती रहती हैं।
