UK से भारत पहुंची ऑक्सीजनजनरेटर औऱ 1000 वेंटिलेटर की खेप

देश कोरोना की लड़ाई में इस वक्त पूरा मजबूती से लड़ रहा है। हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके चलते देश में ऑक्सीजन संकट से लेकर मेडिकल उपकरण की कमी पैदा गई है। मुश्किल की इस घड़ी में अन्य देशों से भी भारत को पूरा सहयोग मिल रहा है। लगातार दूसरे देश भारत को मेडिकल उपकरण मुहैया करा रहे हैं। यूके की तरफ से ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की एक खेप भारत भेजी गई है। प्रत्येक जनरेटर में प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता है, जो एक समय में 50 लोगों का इलाज करने के लिए पर्याप्त है। बता दें कि इससे पहले भी यूके की तरफ से भारत में काफी संख्या में मेडिकल उपकरण भेज गए हैं। यूके के अलावा अमेरिका, ब्राजील, रूस, थाइलैंड सहित कई देशों ने भारत की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। बीते दिन थाइलैंड की तरफ से भी भारत को मदद पहुंचाई गई थी। थाईलैंड सरकार द्वारा भारत में 200 ऑक्सीजन सिलेंडर,10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे गए। इतना ही नहीं थाईलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय द्वारा भी मदद की गई। इन लोगों ने भारत में 100 ऑक्सीजन सिलेंडर और 60 कंसट्रेटर दिल्ली में भेजे थे।