Pink outfit style : पिंक आउटफिट को किसी भी पार्टी में ऐसे करे स्टाइल

Pink outfit style : जब भी कोई पार्टी होती है तो हम अलग-अलग तरह की ड्रेसेज को स्टाइल करना पसंद करते हैं। इसमें हम अपने पसंदीदा रंग भी चुनते हैं जो खूबसूरत ( Beautiful ) लगते हैं। अगर आप कहीं पार्टी में जाने का प्लान बना रहे हैं
तो इसके लिए आप गुलाबी रंग का चुनाव कर सकते हैं। यह रंग पार्टियों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसे आप रात की पार्टी और दिन दोनों समय पहन सकती हैं। आपको कई विकल्प मिलेंगे. जिन्हें अलग-अलग तरह से स्टाइल (Style ) किया जा सकता है।
Pink outfit style : पिंक गाउन लुक
अगर आप किसी कॉकटेल पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इस गाउन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह का गाउन पार्टीज में बहुत अच्छा लगता है। अमी द्वारा डिजाइन ( Design ) किए गए इस पिंक गाउन में माधुरी दीक्षित भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इस तरह का गाउन आप किसी भी लोकल मार्केट ( Market ) से खरीद सकती हैं। इसमें आप ऑफ शोल्डर ऑप्शन भी ट्राई कर सकती हैं और फ्लेयर्ड स्लीव्स वाले गाउन खरीद सकती हैं। ये अच्छे डिजाइन वाले गाउन आपको बाजार में 2000 से 3000 के बीच मिल जाएंगे।
Pink outfit style : हाई थाई स्लिट साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनने का बहुत शौक है तो आप हाई थाई स्लिट साड़ी ( slit saree ) पहन सकती हैं। शिल्पा शेट्टी से सीखें इस लुक को कैसे बनाएं। उनका साड़ी लुक मोहित राय द्वारा डिजाइन किया गया था।
आप चाहें तो इस तरह की साड़ी बाजार ( Market ) से खरीदकर पहन सकती हैं। यह साड़ी आपको 500 से 1000 रुपए के बीच मिल जाएगी। अन्यथा, आप इसे अपने डिज़ाइनर से डिज़ाइन करवा सकते हैं।
Pink outfit style : पिंक चिकनकारी लॉन्ग सूट
Pink outfit style : पार्टियों में पहनने के लिए वेस्टर्न परिधान ही एकमात्र चीज नहीं है। आप पार्टियों में एथनिक कपड़े भी पहन सकती हैं। इसके साथ आप लॉन्ग साइड स्लिट चिकनकारी सूट पहन सकती हैं। सफ़ेद पलाज़ो या पैंट के साथ स्टाइल ( Style ) करें। इस तरह का लुक डे पार्टीज के लिए बेस्ट है। इसे ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी और हल्के मेकअप के साथ पहनें। इससे आपका लुक निखर जाएगा.
