Plain Kurti Design : एलिगेंट दिखने के लिए फेस्टिव सीजन में प्लेन कुर्ती को इस तरह स्टाइल करें

Plain Kurti Design त्योहारी सीजन के दौरान सिंपल कुर्ती(kurti) को स्टाइल करना और पहनना एक बहुत ही अनूठा विकल्प होगा। सजना-संवरना हर महिला को पसंद होता है। इसके लिए महिलाएं अपने लुक(look) पर खास ध्यान देती हैं। त्योहारी सीजन आने को है और महिलाएं जोरों पर खरीदारी करती नजर आ रही हैं। साथ ही कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जो सिंपल सी प्लेन(plain) कुर्तियां पहनना पसंद करती हैं।
Plain Kurti Design : इस तरह के दुपट्टे को करें ड्रेप
वैसे तो प्लेन कुर्ती देखने में काफी बोरिंग लगती है लेकिन इसके साथ अगर आप हैवी ड्यूटी दुपट्टा कैरी करती हैं तो यह आपके लुक को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। साथ ही फेस्टिव सीजन में आप किसी भी पार्टी के लिए इस तरह के लुक को ट्राई कर सकती हैं।
Plain Kurti Design : दुपट्टे के लिए आप चंदेरी सिल्क, फुलकारी या कोई वर्क वाला दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप मल्टीकलर दुपट्टे को भी स्टाइल कर सकती हैं।
Plain Kurti Design : ये ज्वेलरी है परफेक्ट
अगर आप प्लेन कुर्ती पहनना पसंद करती हैं तो इसके साथ हैवी ज्वैलरी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आप एंटीक या चांदी के गहनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्दन के लिए, आप एक भारी रानी आकार चुन सकते हैं। इससे आपका लुक खूबसूरत लगेगा। आप चाहें तो क्वीन नेकलेस की जगह हैवी सिल्वर ईयरिंग्स भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ज्वैलरी आपको यूनिक और क्लासी लुक देने में मदद करेगी।
Plain Kurti Design :ऐसे करें लुक को कंप्लीट
आप अपने लुक को कंप्लीट लुक देने के लिए अलग-अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहें तो एक बड़े साइज का जयपुरी बैग कैरी कर सकती हैं या पोटली बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो बिंदी लगाकर भी कंप्लीट लुक पा सकती हैं।इसके अलावा आप अपने हेयर स्टाइल में भी बदलाव कर सकती हैं। हेयरस्टाइल के लिए फ्रंट स्टाइल चोटी वाली हेयरस्टाइल चुनें, ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
