पुलिस ने पकड़ी एक और लुटेरी दुल्हन MP NEWS

विगत दिनों पन्ना पुलिस ने झूंठी शादी रचाकर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में सफलता पाई थी। उसी क्रम में एक और लुटेरी दुल्हन को पन्ना पुलिस ने पकड़ा है। जो लोगों को ठगने के लिए पहले झूंठी शादी रचाती थी और फिर उसे लूट लेती थी।
बताया जाता है कि फरियादी निवासी बडखेरा ने थाना कोतवाली पन्ना मे रिपोर्ट किया कि आज से 20 -25 दिन पूर्व कटनी में एक पुरूष आरोपी व एक महिला आरोपी ने फरियादी से 1,50,000 रुपए लेकर आरोपिया फर्जी नाम की महिला का फर्जी आधार कार्ड दिखाकर फरियादी से शादी करवा दिये एवं फर्जी दुल्हन फरियादी के साथ ग्राम बड़खेरा में आकर रहने लगी तथा 24 जुलाई को फर्जी दुल्हन फरियादी द्वारा दिये हुये जेवरात व कपड़े भरकर अपने घर जाने लगी तब फरियादी ने फर्जी दुल्हन से पूँछताँछ किया तो उसने अपना असली नाम बताया और स्वयं को शादीशुदा होना बताया तथा फरियादी के द्वारा छल पूर्वक फर्जी आधार कार्ड बनवाकर 2 आरोपियों के साथ मिलकर छद्म विवाह करना बताया जो फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 671/2021 धारा 419, 420, 467, 468, 34 ता.हि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण सदर की विवेचना कार्यवाही पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक पन्ना वी.के.एस. परिहार व एसडीओपी पन्ना बहादुर सिंह बारीबा के मार्ग दर्शन में की गई। दौरान विवेचना दिनाँक 25.07.2021 को उप निरी सरिता तिवारी द्वारा आरोपिया रूपा बाई खरे उर्फ सुधा दुबे पति राजू खरे उम्र 36 साल निवासी करौंदी वार्ड नंबर 7 सीओडी फैक्ट्री के सामने थाना रांझी जिला जबलपुर फर्जी नाम की दुल्हन से पूँछताँछ की गई एवं फर्जी आधार कार्ड व फरियादी के सोने चांदी के जेवरात कीमती करीबन 30000 रुपए के जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से आरोपिया को जिला जेल पन्ना दाखिला कराया गया है। घटना में एक पुरूष सहयोगी आरोपी व एक महिला सहयोगी आरोपिया की गिरफ्तारी होना शेष है। जिन्हे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरी अरूण कुमार सोनी के मार्गदर्शन मे उप निरी सरिता तिवारी, उनि सोनम शर्मा, सउनि रामकृष्ण पाण्डेय, प्रआर. लक्ष्मीनारायण यादव, सुंदरम त्रिपाठी, महेंद्र चढ़ार, बीरेन्द्र अहिरवार, महिला आरक्षक उर्मिला अहिरवार, मीना अहिरवार वह साइबर सेल से साइबर सेल से प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार व साइबर टीम शामिल रही।