अयोध्या ... जांच ट्रस्ट तक पहुंची; चंपत का भी बयान दर्ज
लखनऊ अयोध्या संपत्ति, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और नेटवर्क पर श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और गबन मामले की जांच अब ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच गई है। पुलिस ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा देने वाले चंपत राय का बयान दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र का भी बयान दर्ज हो सकता है। इस बीच, फैजाबाद बार एसोसिएशन ने आरोपियों की पैरवी न करने का ऐलान किया है। कोर्ट ने सभी आठ आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने 5 जून को ही आरोपी अविनाश के ठिकाने से करीब ₹58 लाख नकद बरामद किए थे। इसके बावजूद एफआईआर 25 जून को दर्ज हुई। हालांकि पुलिस ने इस बरामदगी के समय और परिस्थितियों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
Vijay

इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी सोमवार को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में स्वतंत्र जांच और भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ऑडिट कराने की मांग वाली जनहित याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं। हालांकि समयाभाव के कारण लखनऊ पीठ में इन पर सुनवाई नहीं हो सकी।
• राम मंदिर में तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी अर्जुन देव को म में बैनात रेडियो और समन पर मीटर परिसर में लगे हटा दिया गया
करीब 1,500 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी उनके जिम्मे थी।
12 हजार की नौकरी, 25 लाख का मकान कैसे?
चढ़ावे की नकदी गिनने वाले कर्मचारी लवकुश का वेतन ₹12-15 हजार महीना था। ट्रस्ट से जुड़ने के बाद उसकी पत्नी के नाम अयोध्या-लखनऊ हाईवे के पास ₹8.80 लाख में प्लॉट खरीदा गया। इस पर करीब ₹25 लाख कीमत का दो मंजिला मकान बन रहा है। पुलिस छापे नकद मिले थे। पुलिस उसके भी जांच कर रही है।