EOW की कार्रवाई: पीएचई का EE 30हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अमित कुमार शाह ने रीवा जिले में बाणसागर कॉलोनी निवासी ठेकेदार रामप्रसाद यादव से लंबित भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट एवं एफडीआर रिलीज कराने के एवज 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो के अनुसार जांच में शिकायत सही पाई गई।

Vijay

Vijay

20 Jun 2026 0 min read
Text Size:
EOW की कार्रवाई: पीएचई का EE 30हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Share:

अनूपपुर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के एक कार्यपालन यंत्री को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) रीवा ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। को गिरफ्तार कर लिया।

अनूपपुर के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अमित कुमार शाह ने रीवा जिले में बाणसागर कॉलोनी निवासी ठेकेदार रामप्रसाद यादव से लंबित भुगतान, सिक्योरिटी डिपॉजिट एवं एफडीआर रिलीज कराने के एवज 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक किरण किरो के अनुसार जांच में शिकायत सही पाई गई।

आरोपी पहले ही 1 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप में प्राप्त कर चुका था तथा शेष 30 हजार रुपए लेते समय टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद अमित कुमार साह को स्थानांतरण प्रभारी कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया के पद पर किया गया है।

Comments (0)