पिता की मौत के बाद टूटा परिवार, पत्नी और बेटे ने कर ली आत्महत्या

बनारस काशी दर्शन को आए महाराष्ट्र के परिवार के साथ अत्यंत दुखद घटना सामने आई, लाक्सा थाना क्षेत्र स्थित वाची गेस्ट हाउस में ठहरे परिवार के मुखिया की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे से पुलिस को सल्फास के पैकेट भी बरामद हुए हैं ।

Vijay

Vijay

12 Aug 2026 1 min read
Text Size:
पिता की मौत के बाद टूटा परिवार, पत्नी और बेटे ने कर ली आत्महत्या
Share:

बनारस काशी दर्शन को आए महाराष्ट्र के परिवार के साथ अत्यंत दुखद घटना सामने आई, लाक्सा थाना क्षेत्र स्थित वाची गेस्ट हाउस में ठहरे परिवार के मुखिया की मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। कमरे से पुलिस को सल्फास के पैकेट भी बरामद हुए हैं ।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के  पनवेल निवासी विशाल विनय मुखर्जी अपनी पत्नी जय मुखर्जी और बेटे ईशान मुखर्जी के साथ 7 अगस्त को बनारस आए थे, यह परिवार लाक्सा स्थित वाची गेस्ट हाउस मे ठहरा हुआ था।

 विशाल मुखर्जी की तबीयत लंबे समय से खराब थी परिवार के मुखिया की तबीयत अचानक बिगड़ने से परिजनों ने तत्काल भी BHU सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। विशाल विनय मुखर्जी का अंतिम संस्कार करने के बाद उनकी पत्नी जया और बेटा ईशान सोमवार सुबह गेस्ट हाउस के कमरे में लौटे थे जब देर तक वापस बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया।

बावजूद जब कोई संतुष्ट पूर्ण जवाब नहीं मिला तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को मृत अवस्था में बरामद किया है । पुलिस ने बताया कि कमरे से सल्फास के पैकेट भी बरामद हुआ प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि परिवार के ऊपर काफी लोन था और लोन किस्त भी नहीं चुका पा रहा था।

Comments (0)