सतना - नदी के तेज बहाव में 2 मासूम बहे, तलाश जारी

तेज वहाव होने कारण बचाव दल को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जानकारी के अनुसार शेरगंज निवासी 6 बच्चे रविवार को सेमरावल नदी में नहाने के लिए गए थे, नहाते समय 12 वर्षीय अर्श और 14 वर्षी मिराज पानी के तेज बहाव में आ गए और देखते-देखते लहरों के साथ बहने लगे । अचानक हुई इस घटना से अन्य मौजूद बच्चों ने घबराकर हल्ला गुहार शुरू कर दिया।

Vijay

Vijay

23 Aug 2026 1 min read
Text Size:
सतना - नदी के तेज बहाव में 2 मासूम बहे, तलाश जारी
Share:

मध्य प्रदेश के सतना जिले से खबर है जहां सतना जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र के शेरगंज गांव में रविवार को नहाने गए दो बच्चे पानी के तेज बहाव में बह गए। यह घटना रविवार दोपहर 2:00 बजे की है दोनों बच्चों की तलाश स्थानीय और एसडीआरएफ की टीम ने शुरू कर दी है।

तेज वहाव होने कारण बचाव दल को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जानकारी के अनुसार शेरगंज निवासी 6 बच्चे रविवार को सेमरावल नदी में नहाने के लिए गए थे, नहाते समय 12 वर्षीय अर्श और 14 वर्षी मिराज पानी के तेज बहाव में आ गए और देखते-देखते लहरों के साथ बहने लगे । अचानक हुई इस घटना से अन्य मौजूद बच्चों ने घबराकर हल्ला गुहार शुरू कर दिया। अर्श और मिराज के बहने के बाद उनके दोस्तों ने तत्काल गांव पहुंचकर इसकी जानकारी स्थानी लोगों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के पास पहुंचे और तलाश शुरू कर दी ।  घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई पुलिस ने एसडीआरएफ बुलाकर तत्काल दोनों बच्चों की तलाश शुरू की, बावजूद घंटों प्रयास के बाद उनका कोई पता नहीं चल सका।

 

Comments (0)