पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी कर ने वाला पादरी गिरफ्तार

तमिलनाडु में पुलिस ने एक पादरी को गिरफ्तार किया है। पादरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और डीएमके नेताओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने का आरोप है। पादरी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। गिरतार किए गए पादरी का नाम जॉर्ज पोन्नियाह बताया जा रहा है।
जॉर्ज पोन्नियाह डेमोक्रेटिक क्रिश्चियन काउंसिल के सदस्य हैं। वह देश से भागने की फिराक में था। जानकारी के मुताबिक हाल ही में कन्याकुमारी के अरुमाना में ईसाई और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में जॉर्ज पोन्नियाह भी शामिल हुए थे। जॉर्ज पोन्नियाह ने अपने संबोधन के दौरान राज्य की साारुढ़ पार्टी डीएमके के कई नेताओं को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भक्त और हिंदू आपको जीत नहीं दिला पाएंगे। डीएमके को क्रिश्चियन और मुस्लिमों ने दिलाई थी। उन्होंने डीएमके को चेतावनी भी दी कि वो यह बात न भूले। इस कार्यक्रम में उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ भी अशोभनीय टिप्पणी की थी। कहा जा रहा है कि पादरी ने भारत माता के खिलाफ भी टिप्पणी की थी।