QJ Motor Bikes 2022 : रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने वाली इन मोटरसाइकिलों में क्या है खास

QJ Motor Bikes 2022 : चीनी कंपनी QJ Motor ने भारत में अपनी चार बाइक लॉन्च की हैं। ये बाइक्स 250cc से लेकर 500cc तक की हैं। तो आइए जानते हैं क्या है इस बाइक की खासियत। QJ Motor Bike Launched चीनी दोपहिया निर्माता QJ Motor ने आखिरकार भारत में अपनी मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है ये सभी मोटरसाइकिलें 250cc से 500cc रेंज में लाई गई हैं और इनका सीधा मुकाबला Royal Enfield बाइक्स से होगा।
QJ Motor Bikes 2022 : आपको बता दें कि लाई गई मोटरसाइकिल SRC250, SRC500, SRV300 और SRK400 मॉडल हैं। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या है इन मोटरसाइकिल्स में, जिसकी वजह से इन्हें खरीदना चाहिए। तो बता दें कि ये कई बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं। इसके साथ ही क्रूजर से लेकर रोडस्टर्स तक की बाइक्स की पूरी रेंज उपलब्ध है। तो आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में।
QJ Motor Bikes 2022 : अक्टूबर महीने में ही इनकी बिक्री में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। क्या EV की गिरती कीमतों से बढ़ेगी इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री? जानिए एक्सपर्ट से QJ Motor की SRC250 बाइक एक रोडस्टर बाइक है। इसके सिल्वर कलर की कीमत 1.99 लाख रुपये है, जबकि रेड और ब्लैक कलर की कीमत 2.10 लाख रुपये है।
QJ Motor Bikes 2022 : पावरट्रेन के लिए, बाइक 249cc ट्विन-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होगी जो 8,000rpm पर 17.4hp की पावर और 16.5Nm का टार्क जनरेट कर सकती है। भारत में इसका मुकाबला रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और टीवीएस रोनिन से होगा।
QJ Motor SRC500 एक नव-रेट्रो बाइक है, जिसे बेनेली इम्पीरियल 400 के समान प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। सिल्वर-ब्लैक कलर की इस बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को 2.69 लाख रुपये चुकाने होंगे। वहीं, इसके गोल्ड-ब्लैक और रेड-व्हाइट मॉडल की कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है।
QJ Motor Bikes 2022 : पावरट्रेन की बात करें तो बाइक में 480cc का बड़ा इंजन है। यह बाइक 25.5hp की पावर और 36Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। साथ ही 5-स्पीड गियरबॉक्स भी मिलता है।
इंडियन मोटरसाइकिल ने दिखाई अपनी नई स्पोर्टी बाइक की झलक, शानदार फीचर्स के साथ अपडेटेड स्टाइल यदि आप क्रूजर बाइक प्रेमी हैं, तो चीनी निर्माता ने इस सेगमेंट में सिंगल-स्लंग क्रूजर बाइक विकल्प भी पेश किया है। SRV300 मोटरसाइकिल 9,000rpm पर लगभग 30.3bhp और 7,000rpm पर 26Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। ट्रांसमिशन के लिए इस बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
QJ Motor की चौथी बाइक SRK400 एक स्ट्रीट फाइटर सपोर्टिव बाइक है। इसके व्हाइट कलर को खरीदने के लिए आपको 3.59 लाख रुपये और ब्लैक-रेड कलर के लिए 3.69 लाख रुपये चुकाने होंगे। जिसका मुकाबला KTM 390 Duke और BMW G310R बाइक्स से होगा।
70 से 80 हजार की कीमत वाली डेली यूज की ये बाइक ग्राहकों की पहली पसंद, सबसे ज्यादा बिक रही SRK400 एक 400cc समानांतर-ट्विन मोटर द्वारा संचालित है जो 9,000rpm पर 40.9hp और 7,500rpm पर 37Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। बाइक में डुअल चैनल एबीडी और डुअल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स जैसे फीचर भी मिलते हैं।

Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।