Red saree design : नई नवेली दुल्हनों पर ये खूबसूरत लाल साड़ी की डिज़ाइन खूब जचेगी

Red saree design : समय कितना भी बदल गया हो, लेकिन महिलाओं में साड़ी पहनने का क्रेज कम नहीं हुआ है। खासतौर पर जब शादी के बाद ससुराल में साड़ी पहनने की बात आती है तो महिलाएं ( Women ) साड़ी का चुनाव बहुत सोच-समझकर करती हैं। लड़कियां भी शादी से पहले साड़ियों को अपनी ट्रूजो पैकिंग में रखती हैं। बेशक साड़ियों की संख्या कम हो, लेकिन दुल्हन के बैग में एक साड़ी जरूर होनी चाहिए।
वैसे तो इन दिनों कई नए कलर ट्रेंड चल रहे हैं, लेकिन महिलाओं (Women ) में लाल रंग की साड़ी पहनने का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। खासतौर पर जिन महिलाओं की नई-नई शादी हुई है या होने वाली हैं, उन्हें लाल रंग की साड़ी पहनना काफी पसंद होता है।
इस विंटर वेडिंग सीजन में अगर आप भी अपनी शादी के बैग में एक खूबसूरत लाल साड़ी रखना चाहती हैं तो आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ( actresses ) के रेड साड़ी लुक्स दिखाएंगे। उनके लुक्स को देखकर आप अंदाजा लगा सकती हैं कि आपको अपने लिए किस तरह की लाल साड़ी खरीदनी चाहिए। हालाँकि, यदि आप इनमें से किसी भी साड़ी को घर पर फिर से बनाना चाहते हैं, तो आप कोविद -19 के प्रसार को रोकने के लिए भी ऐसा कर सकते हैं।
Red saree design : विद्या बालन की लाल साड़ी में देखिए
विद्या बालन ने इस तस्वीर में सुता लेबल की रेड साड़ी पहनी हुई है। यह साड़ी ब्रांड के ‘लाल चमकी’ संग्रह से है। इस शिफॉन की साड़ी पर मुकेश वर्क किया गया है। विद्या ने इस साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज ( Blouse ) पहना है। आप भी विद्या के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।
Red saree design : लाल साड़ी में मौनी रॉय
प्री-स्टिच्ड साड़ी का फैशन इन दिनों काफी चलन में है। मौनी रॉय भी इस तस्वीर में प्री-स्टिच्ड रेड रफल साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी को फैशन (Fashion ) डिजाइनर सनाया गुलाटी ने डिजाइन किया है। जॉर्जेट और ऑर्गेना फैब्रिक से बनी मौनी रॉय ने इस साड़ी को सेक्विन, सिल्क और नालकी वर्क वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया। मौनी के इस रेड साड़ी लुक को आप भी कॉपी कर सकती हैं।
Red saree design : अंकिता लोखंडे रेड साड़ी लुक
टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने इस तस्वीर में कल्कि फैशन लेबल की डिजाइनर ( Designer ) लाल साड़ी पहनी है। सिल्क फैब्रिक की इस साड़ी पर गोल्डन प्रिंट नजर आ रहा है, जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। साड़ी के साथ अंकिता ने स्लीवलेस ब्लाउज पहना हुआ है। इस तरह की प्रिंटेड रेड सिल्क साड़ी आपको किसी भी अच्छे साड़ी ब्रांड में मिल जाएगी।
Red saree design : लाल साड़ी में शिल्पा शेट्टी
जब साड़ी की बात आती है तो बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को कोई कैसे भूल सकता है। इस तस्वीर में शिल्पा शेट्टी ने फैशन डिजाइनर मसाबा की डिजाइन ( design ) की हुई रेड सिल्क की साड़ी पहनी है, जिस पर गोल्डन प्रिंट है। शिल्पा ने साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना हुआ है। आप भी इस तरह की साड़ी को अपनी शादी के साजो-सामान में शामिल कर सकती हैं।
Red saree design : काजल अग्रवाल रेड साड़ी लुक
Red saree design : काजल अग्रवाल की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद करवा चौथ के मौके पर काजल ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई बेहद खूबसूरत लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में हल्की कढ़ाई और सीक्वेंस वर्क है, जो साड़ी की खूबसूरती को और बढ़ा देता है। इस साड़ी के साथ काजोल ने हॉल्टर नेकलाइन ब्लाउज ( Blouse ) पहना हुआ है।

Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।