REWA – 168 घंटे में 284 मरीज भर्ती, रात में 56 एडमिशन

कोविड पॉजिटिव और संदिग्ध मरीजों से संजय गांधी अस्पताल फुल होने की कगार पर है। 7 दिन में यहां 284 मरीज भर्ती हुए। बीती रात की बात करें तो 56 एडमिशन हुए। 293 कैपसिटी वाले दो लोर में 261 मरीज भर्ती है। सिर्फ 32 बेड खाली है। हालात ऐसे ही रहे तो यह भी भर जाएंगे। प्रशासन के पसीने छूटने लगे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने हालात खराब कर दिए हैं। अब तक इंदौर, भोपाल और जबलपुर में ही अस्पतालों में एडमिशन को लेकर हल्ला मचा था, लेकिन अब यहां भी हालात बिगडऩे लगे हैं। तेजी से संक्रमित मरीज और संदिग्धों की भीड़ अस्पताल पहुंचने लगी है। संजय गांधी अस्पताल में तृतीय और चतुर्थ तक कोविड के लिए बनाए गए थे। अब यह अपनी क्षमता खोने लगे हैं। संदिग्ध और कोविड के सामान्य मरीजों के लिए 293 बिस्तर तैयार किए गए थे। इसमें से शनिवार की रात तक 261 भर चुके थे। जिस तेजी से पॉजिटिव और संदिग्ध मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं, इससे तो लग रहा है कि 24 घंटे में सारे बिस्तर ही फुल हो जाएंगे। अस्पताल प्रबंधन तेजी से पहुंच रहे मरीजों की संया देख कर हैरान हैं। व्यवस्था बनाने में ही पूरा प्रशासन और प्रबंधन लगा हुआ है। बिस्तर बढ़ कर हो जाएंगे 438 फिलहाल तृतीय और चतुर्थ तल में 293 बेड कोविड मरीजों के लिए रिजर्व थे। इसके अलावा प्रथम और द्वितीय तल को जोड़ कर इसकी संया 580 तक बढ़ाने की योजना थी। अब सर्जरी वार्ड खाली नहीं होने पर इसकी संया में थोड़ी कमी आएगी। फिर भी 438 बेड तक की व्यवस्था तीन तल में कराने की योजना बन रही है।