body spray शॉट के कुछ विज्ञापनों पर बवाल, रेप को को प्रमोट करने वाला बता रहे लोग

body spray – शरीर की दुर्गंध से निजात के लिए लोग बॉडी स्प्रे body spray का इस्तेमाल करते है पर इन दिनों की बॉडी स्प्रे body spray ब्रैंड लेयर के शॉट डियो से जुड़े दो विज्ञापनों पर घमासान छिड़ा है। सोशल मीडिया पर लोग इन विज्ञापनों के लिए कंपनी को खूब कोस रहे हैं।
लोगों का कहना है कि ये विज्ञापन बलात्कार को बढ़ावा देने वाले हैं। ट्विटर पर शेयर किये जा रहे एक वीडियो में एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल का लोगो भी नजर आ रहा है। जिससे ऐसा लगता है कि यह एड उस चैनल द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर चलाया जा रहा है। ट्विटर यूजर्स इन दोनों ही विज्ञापनों से खासे नाराज हैं। आइए जानते हैं कि बॉडी परफ्यूम के इन विज्ञापनों में ऐसा क्या है, जिससे लोग इनका विरोध कर रहे हैं।
बॉडी स्प्रे body spray शॉट के एड में दिखाया गया कि एक कमरे में तीन लड़के आते हैं। उस कमरे में एक लड़का एक लड़की के साथ पहले से ही बैठा रहता है। वे दोनों एक बेड पर बैठे हुए रहते हैं। तीनों लड़के जब कमरे में आते हैं, तो लड़की सहम जाती है।
उन तीनों में से एक लड़का कमरे में मौजूद लड़के से पूछता है कि शॉट तो मारा होगा। इस बात से वहां मौजूद लड़की गुस्सा जाती है। तब लड़का जवाब देता है कि हां मारा है। इसके बाद वे लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है। लेयर के शॉट बॉडी स्प्रे के दूसरे वायरल वीडियो में चार लड़के एक स्टोर में दिखाई देते हैं। वे स्टोर में उस जगह जाते हैं, जहां परफ्यूम रखे होते हैं।

वहां, पहले से एक लड़की मौजूदा होती है। साथ ही शॉट का एक शीशी भी रखी होती है। तभी लड़के बात करते हैं कि हम चार है और यहां सिर्फ एक है, तो शॉट कौन लेगा। तभी लड़की पीछे मुड़ती है और वह उन लोगों की बातों से डरी हुई दिखाई देती है। लड़की के चेहरे पर गुस्सा भी दिखता है। उसे लगता है कि वे लोग उसके बारे में बात कर रहे थे।
शॉट के इन दोनों ही वायरल वीडियोज का सोशल पर खूब विरोध हो रहा है। लोग ट्विटर पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह विज्ञापन बलात्कार को प्रमोट कर रहा है।
एक यूजर ने लिखा, ‘विज्ञापन के लिए कुछ तो नियम होने चाहिए। शॉट डियो विज्ञापन वास्तव में घृणित है। हालांकि, मुझे पता है कि यह एक विज्ञापन है और ऐसा नहीं होगा। लेकिन एक पल के लिए मुझे जो डर लगा, वह असली था। लाखों महिलाओं के डर पर एक विज्ञापन बनाना जाना।। खतरनाक है।’ एक दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इस तरह के विज्ञापन कैसे मंजूर हो जाते हैं। यह बीमार मानसिकता वाला और घृणित विज्ञापन है। विकृतियों से भरा हुआ? शॉट का यह दूसरा गंदा विज्ञापन है।’
