मध्यप्रदेश

सतना का युवक, मुंबई की युवती से भोपाल में बलात्कार कर हुआ फरार

कोलार इलाके में रहने वाले युवक का काम के सिलसिले में मुंबई आना-जाना था। वहां उसे एक युवती से प्रेम हो गया। शादी का झांसा देते हुए वह उसे भोपाल लाया तथा लिवइन रिलेशन में रखा। करीब पांच साल तक शारीरिक शोषण करने के बाद युवक ने युवती को छोड़ा तथा अपने सतना स्थित घर वापस चला गया। युवती ने कल इस मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। कोलार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय युवती वर्तमान में बागसेवनिया इलाके में किराए के मकान में रहती है। वह मूलत: मुंबई की रहने वाली है। पूर्व में वह कोलार इलाके की एक कॉलोनी में सुभाष द्विवेदी नाम के युवक के साथ लिवइन रिलेशन में रहती थी। सुभाष प्राइवेट नौकरी करता है। काम के सिलसिले में उसका मुंबई आना-जाना था। मुंबई में ही उसकी पहचान युवती से हुई थी। युवती भी प्राइवेट नौकरी करती थी। दोनों के बीच हुई पहचान जल्द ही प्यार में तदील हो गई। इसके बाद जल्द ही शादी कर लेने का झांसा देते हुए सुभाष युवती को भोपाल लेकर आ गया। यहां पर दोनों कोलार इलाके के एक अपार्टमेंट में लिवइन रिलेशन में रहने लगे। करीब पांच साल तक सुभाष युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। युवती जब भी शादी करने को कहती थी तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था। पिछले कुछ महीनों से सुभाष का युवती के प्रति बर्ताव बदलने लगा था। वह युवती से दूरी बनाने की कोशिश करने लगा था। कुछ दिनों पहले वह युवती को छोड़कर अपने सतना स्थित घर चला गया। इसी दौरान युवती को पता चला कि सुभाष किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। सुभाष के जाने के बाद युवती ने अपना घर बदला तथा बागसेवनिया इलाके में रहने लगी। कल युवती ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी। पुलिस ने सुभाष के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हुड़दंग न्यूज

हुड़दंग न्यूज (दबंग शहर की दबंग खबरें) संवाददाता की आवश्यकता है- संपर्क कीजिये-  hurdangnews@gmail.com

Related Articles

One Comment

  1. पांच साल तक मजे लेते रही आराम से अब यौन शौषण है क्या मजाक है साला आजकल के लौंडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button