Select Mangalsutra : अपने लिए चुनें मंगलसूत्र के खूबसूरत डिज़ाइन

Select Mangalsutra : मंगलसूत्र के मामले में अब धीरे-धीरे इनका ट्रेंड बदल रहा है। अभिनेत्रियां भी अब तरह-तरह के बेहतरीन मंगलसूत्र (mangalsutra) पहनकर तस्वीरें अपलोड करती हैं। प्रियंका चोपड़ा से लेकर कैटरीना कैफ तक हर कोई डिजाइनर और बेहतरीन मंगलसूत्र पहन रहा है।

Select Mangalsutra : शायद हर कोई जानता है कि जिसकी शादी होने वाली है उसके लिए सही मंगलसूत्र चुनना कितना महत्वपूर्ण है। नई दुल्हन के लिए सबकुछ परफेक्ट (perfect) होना चाहिए और ऐसे में पुराने स्टाइल का मंगलसूत्र क्यों पहनें?
Select Mangalsutra : अपना बजट निर्धारित करना न भूलें
दीपिका पादुकोण के सॉलिटेयर मंगलसूत्र से लेकर प्रियंका चोपड़ा के एविल आई मंगलसूत्र (mangalsutra) तक, चुनने के लिए बहुत कुछ है और आप कोई भी डिज़ाइन चुन सकते हैं, लेकिन पहले अपना बजट तय करें। विभिन्न प्रकार के कट, डिज़ाइन और मेटल उपलब्ध हैं
Select Mangalsutra : अपनी धातु चुनें
अब वह जमाना नहीं रहा कि सिर्फ सोने का मंगलसूत्र ही मिलता हो। अब समय के साथ धातु में भी बदलाव आना शुरू हो गया है। एक तरह से देखा जाए तो अब सोने के अलावा प्लैटिनम, डायमंड, व्हाइट गोल्ड आदि के भी विकल्प नजर आने लगे हैं।
आपको अपनी पसंद के अनुसार धातु का चयन करना चाहिए। आजकल डायमंड मंगलसूत्र 14 कैरेट सोने में भी उपलब्ध है और आप उन विकल्पों को भी चुन सकते हैं।
Select Mangalsutra : लंबाई का ध्यान रखना न भूलें
ज्यादातर महिलाएं जरूरत से ज्यादा लंबा या छोटा मंगलसूत्र खरीदने की गलती करती हैं। टीवी सीरियलों में सजी-धजी महिलाओं को लंबे मंगलसूत्र पहनकर रसोई में काम करते हुए दिखाया जाता है,
लेकिन ऐसा नहीं है। सच तो यह है कि महिलाओं को लंबे मंगलसूत्र से परेशानी हो सकती है और यह बार-बार कपड़ों और अन्य चीजों पर अटक सकता है। इसके अलावा, लंबे मंगलसूत्र के टूटने की संभावना अधिक होती है।
Select Mangalsutra : हॉलमार्क आभूषण ही खरीदें
मंगलसूत्र या कोई भी आभूषण खरीदते समय याद रखें कि हॉलमार्क आभूषण हमेशा काम आएंगे। इससे यह साबित होता है कि आभूषण असली और काफी टिकाऊ होंगे। इसलिए हमेशा ज्वेलरी उसी हिसाब से खरीदें।