मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्री राम कथा चल रही है। इस दौरान सोमवार को सीधी बात सेशन में एक भक्त ने करवा चौथ का व्रत रखने को लेकर कुछ सवाल पूछा।
इस पर शास्त्री जी ने मजाकिया अंदाज में करवा चौथ का नाम खसम पूजन दिवस रख दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी अन्य दिन या फिर 364 दिन पतियों को ताने नहीं देने चाहिए। यह ना कहें कि कहां से मिल गए? कौन से मुहूर्त में मेरी शादी हुई थी? इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते। शास्त्री ने कहा कि पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ पर जिस शिद्दत और साधना से पूजा प्रार्थना की जाती है, वही भावना पूरे साल होनी चाहिए।
तभी व्रत सार्थक और पूर्ण रूप से सफल होगा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने कहा कि व्रत रखना चाहिए। इस दौर में शास्त्रों में भले ही इसका बहुत बड़ा विधान ना मिलता हो, लेकिन एक संकल्प जरूर लेना चाहिए। इस दौरान शिवपुरी में कथा सुनने के लिए पूर्व मंत्री इमरती देवी भी पहुंची थी। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान बागेश्वर सरकार से आशीर्वाद लिया।

Comments (0)