जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी के ताराकोट मार्ग पर रविवार दोपहर सीआईएसएफ जवानों को ले जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में सीआईएसएफ के 8 जवान और एक नागरिक चालक घायल हो गए। सभी जवान ड्यूटी पूरी कर श्राइन क्षेत्र से अपने कैंप लौट रहे थे।
Related Stories
हादसे में हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एमएम दुबे और कांस्टेबल पीके त्राया गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Comments (0)