आईफोन खरीदने की जिद में पहाड़ से कूदा बेटा, बचाने गए पिता और मां की भी मौत, 5 सेकंड में उजड़ गया पूरा परिवार 

Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Sep 2026, 04:54 AM IST | 1 min read
आईफोन खरीदने की जिद में पहाड़ से कूदा बेटा, बचाने गए पिता और मां की भी मौत, 5 सेकंड में उजड़ गया पूरा परिवार 
Share:

छत्रपति संभाजी नगर के तिसगांव इलाके में एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है । महज 5 सेकंड में एक पूरा परिवार खत्म हो गया। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षी कुणाल चांदगुडे का अपने माता-पिता से आईफोन दिलाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद परेशान बेटे ने पहाड़ी पर पहुंच गया, जिसके बाद पिता और मां भी उसे समझाने के लिए वहां पहुंचे, लेकिन अचानक बेटे ने कूद कर जान दे दी, वहीं बचाने के गए पिता और मां की भी खाई में गिरने से मौत हो गई। 

वालुज पुलिस के इंस्पेक्टर रामेश्वर के मुताबिक घटना 10:00 बजे की है, बेटा आईफोन की मांग कर रहा था माता-पिता ने बताया कि हमारे पास पर्याप्त पैसे नहीं है, इसके बाद नाराज होकर बेटा पहाड़ के तरफ चला गया और ऊंची पहाड़ी के चट्टानों पर खड़ा हो गया, कुणाल के माता-पिता भी जानकारी मिलने के बाद वहां पर पहुंच गए, मां संगीता लगातार बेटे को समझाती रही कि वह वापस घर चले, कहते रहे की बाद में मोबाइल खरीदेंगे, आसपास के गांव के लोग और सरपंच भी मौके पर पहुंचे और सभी ने समझाने की कोशिश की बावजूद बेटा समझने के लिए राजी नहीं हुआ। 

3 घंटे तक समझाते रहे और फिर हो गई मौत 

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहाड़ी के नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की, इसके बावजूद कुणाल लगातार अपनी जगह बदलता रहा। करीब 3 घंटा तक चले समझाने के प्रयास के बावजूद बेटा नहीं समझा और 1:00 बजे खुद वह चोटी से कूद गया। पुलिस के मुताबिक कुणाल ने पहाड़ी से नीचे छलांग लगा दी। बेटे को बचाने के प्रयास में पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। वह भी  पहाड़ के नीचे गिर गए, पति और बेटे को अपनी आंखों के सामने गिरता देख एक मां का दिल भी टूट गया और वह भी पहाड़ से नीचे छलांग लगा दी। इस तरह महज 5 सेकंड में ही पूरा परिवार खत्म हो गया, घटना के दौरान मौके पर गांव वाले भी  मौजूद थे।

Trending Reels

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)