मध्य प्रदेश कके सिंगरौली जिले की नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने अपना सिर मुड़वा दिया, उनकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई है ।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के नगर निगम की आयुक्त सविता प्रधान इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। उन्होंने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम आईडी पर बिना बाल वाली तस्वीर साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।
रविवार को नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने पूरी स्थिति स्पष्ट की, उन्होंने कहा कि उनके बाल मुड़वाने का वजह कोई दुख निराशा या पारिवारिक शोक नहीं है, बल्कि उन्होंने बताया कि परिवार में सब कुशल मंगल है।
सविता प्रधान ने कहा कि लोग मेरी तस्वीर देखकर हैरान हो रहे हैं, जो उनकी मानसिकता को दर्शाता है, जहां महिलाओं के लंबे बालों को सुंदरता और पहचान से जोड़ा जाता है, उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा की सुंदरता बालों या गहनों से नहीं बल्कि आत्म विश्वास से भी आती है ।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पुरुष गंजा हो जाए तो समाज इसे सहज रूप से स्वीकार कर लेता है, लेकिन बिना बालों के महिला को लोग असहज भाव से देखते हैं।
उनके अनुसार इस सामाजिक सोच को बदलने की आवश्यकता है नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपनी इच्छा से सिर मुड़वाया है।
उन्हें खुशी और मानसिक संतुष्ट मिली है उन्होंने बाहरी रूप रंग के बजाय अपने आत्मविश्वास क्षमता और व्यक्तित्व को महत्व देने की अपील की। उनके इस कदम और पोस्ट के वायरल होने के बाद सब नगर निगम कमिश्नर सविता प्रधान की सराहना कर रहे हैं।
Comments (0)