Stylish Mangalsutra Designs : अट्रैक्टिव लुक पाने के लिए पहने ये स्टाइलिश मंगलसूत्र डिज़ाइन

Stylish Mangalsutra Designs : करवा चौथ का त्योहार आने वाला है. इस दिन का शादीशुदा महिलाएं (women) बेसब्री से इंतजार करती हैं। करवा चौथ महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं।
Stylish Mangalsutra Designs : इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और रात में चंद्रमा की पूजा करके अपना व्रत खोलती हैं।इस सौलह श्रृंगार में सबसे अधिक महत्व मंगलसूत्र का होता है।
शादीशुदा महिलाओं के लिए मंगलसूत्र बहुत महत्वपूर्ण होता है। हालाँकि पहले के समय में सोने और काले मोती वाले मंगलसूत्र जैसे कुछ ही डिज़ाइन (design) उपलब्ध होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।
Stylish Mangalsutra Designs : भारी दिखने वाला मंगलसूत्र
हैवी लुक वाला मंगलसूत्र बेहद क्लासी लुक देता है। ऐसे में अगर आप ट्रेडिशनल मंगलसूत्र (traditional outfit) पहनना चाहती हैं तो यह मंगलसूत्र डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है।
इस लुक में आपको बाजार में मंगलसूत्र के कई डिजाइन देखने को मिलेंगे। इन मंगलसूत्रों की कारीगरी बेहद खूबसूरत है, जिससे ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।
Stylish Mangalsutra Designs : डबल पेंडेंट मंगलसूत्र
अगर आप मंगलसूत्र में कुछ अलग और यूनिक डिजाइन (unique design) ढूंढ रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। इस डबल पेंडेंट मंगलसूत्र की आपको बाजार में काफी वैरायटी मिल जाएगी।
यह मंगलसूत्र दिखने में जितना अच्छा है पहनने में उतना ही अच्छा है। इन मंगलसूत्रों को आप वेस्टर्न वियर के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
Stylish Mangalsutra Designs : नाम सहित मंगलसूत्र
नाम का मंगलसूत्र इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस तरह के मंगलसूत्र में पति के नाम का पेंडेंट होता है। इन मंगलसूत्रों में आप अपने पति का नाम किसी भी स्टाइलिश फॉन्ट में लिख सकती हैं। आप पूरे नाम की जगह किसी भी अक्षर का पेंडेंट बना सकते हैं।
इसके अलावा आप किसी भी तरह के नाम का पेंडेंट भी बना सकते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र को पहनने के लिए आपको पहले से ही ऑर्डर देना होगा। इसे आप जींस टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
Stylish Mangalsutra Designs : हल्का सिंगल पेंडेंट मंगलसूत्र
अगर आपको हैवी और डिजाइनर मंगलसूत्र (designer mangalsutra) पहनना पसंद नहीं है तो आपको ये सिंपल पेंडेंट मंगलसूत्र जरूर ट्राई करना चाहिए। ये मंगलसूत्र बहुत हल्के होते हैं, जिसके कारण आप इन्हें कहीं भी ले जा सकते हैं।
