सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC

By: शुलेखा साहू

On: Wednesday, June 11, 2025 10:46 PM

सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC
Google News
Follow Us

 केंद्र सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) के इस्तेमाल को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अब एसी का तापमान मानकीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, बिजली की खपत में कमी और पर्यावरण संतुलन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इसके तहत AC को 20 डिग्री सेल्सियस से कम ठंडा नहीं होने दिया जाएगा और अधिकतम सीमा 28 डिग्री सेल्सियस होगी। यानी अगर आप नया एसी खरीदने बाजार जाएंगे तो उसका तापमान फिक्स होगा। न्यूनतम 20 डिग्री से लेकर अधिकतम 28 डिग्री तक तापमान फिक्स होगा। नए एसी मानक की मुख्य वजह क्या है? अप्रैल से लेकर जुलाई-अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ती है।

इस दौरान लोग अपने घरों, दफ्तरों और कारों में एसी AC का तापमान 16 डिग्री पर रखते हैं। गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर लोग एसी को 20 डिग्री से कम तापमान पर चलाते हैं। नए मानक के तहत सरकार ने एसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तय किया है। इसके साथ ही एसी की अधिकतम तापमान सीमा 28 डिग्री सेल्सियस रखी गई है।

सरकार ने ऊर्जा संरक्षण यानी बिजली बचाने के लिए एसी के तापमान की नई सीमा तय की है। बिजली की खपत कम करने के अलावा पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के चलते यह नया मानक अपनाया है।

अभी कितने तापमान पर चल सकते हैं एसी?

फिलहाल कई कंपनियों के एसी न्यूनतम 16 डिग्री तापमान पर चल सकते हैं। कई लोगों की आदत होती है कि वे एसी को 16 या 18 डिग्री पर चलाकर कंबल ओढ़कर सोते हैं। इससे बेवजह ठंड लगती है और बिजली का बिल भी बढ़ता है। पर्यावरण के लिहाज से भी यह सही नहीं है।

सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC
सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC

बिजली की खपत कैसे कम होगी?

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (बीईई) के मुताबिक एसी का तापमान बढ़ाने से बिजली की खपत में काफी कमी आ सकती है। ज्यादातर एसी 20-21 डिग्री सेल्सियस पर सेट किए जाते हैं, लेकिन आदर्श आराम सीमा 24-25 डिग्री सेल्सियस है। तापमान को 20 डिग्री से बढ़ाकर 24 डिग्री सेल्सियस करने से करीब 24% बिजली की बचत हो सकती है, जबकि हर 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से 6% बिजली की बचत होती है। अगर भारत के आधे AC उपयोगकर्ता इसे अपना लें, तो देश सालाना 10 बिलियन यूनिट बिजली बचा सकता है, बिजली बिल में 5,000 करोड़ रुपये की कमी कर सकता है और CO2 उत्सर्जन में 8.2 मिलियन टन की कमी ला सकता है, जिससे यह एक किफ़ायती ऊर्जा दक्षता उपाय बन जाएगा।

AC को किस तापमान पर चलाना चाहिए?

अगर बाहर बहुत गर्मी है, मान लीजिए बाहर का तापमान 45 डिग्री है और कमरे का तापमान 32 डिग्री है, तो AC का तापमान 23-24 डिग्री के बीच होना चाहिए। यानी कमरे के तापमान से 8-9 डिग्री कम। इस तापमान को बनाए रखने से न केवल प्रभावी कूलिंग मिलेगी बल्कि बिजली की खपत भी कम होगी।

सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC
सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC

इस दौरान लोग अपने घरों, दफ्तरों और कारों में एसी AC का तापमान 16 डिग्री पर रखते हैं। गर्म हवाओं और भीषण गर्मी के कारण ज्यादातर लोग एसी को 20 डिग्री से कम तापमान पर चलाते हैं। नए मानक के तहत सरकार ने एसी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तय किया है। इसके साथ ही एसी की अधिकतम तापमान सीमा 28 डिग्री सेल्सियस रखी गई है।

सरकार ने ऊर्जा संरक्षण यानी बिजली बचाने के लिए एसी के तापमान की नई सीमा तय की है। बिजली की खपत कम करने के अलावा पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने के लिए भी यह फैसला लिया गया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन के चलते यह नया मानक अपनाया है।

अभी कितने तापमान पर चल सकते हैं एसी?

फिलहाल कई कंपनियों के एसी न्यूनतम 16 डिग्री तापमान पर चल सकते हैं। कई लोगों की आदत होती है कि वे एसी को 16 या 18 डिग्री पर चलाकर कंबल ओढ़कर सोते हैं। इससे बेवजह ठंड लगती है और बिजली का बिल भी बढ़ता है। पर्यावरण के लिहाज से भी यह सही नहीं है।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC
सरकार करेगी तय कि कितने पर चलेगा AC

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment