ताइवान की टेक कंपनी ASUS ने भारतीय छात्रों को ध्यान में रखते हुए नया लैपटॉप लॉन्च किया है। इसका नाम ASUS Chromebook CX14 है। नया लैपटॉप गूगल के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह विंडोज लैपटॉप नहीं है। पढ़ाई के लिए किफायती सिस्टम की जरूरत रखने वालों के लिए यह बेहतर साबित हो सकता है। इसमें 8 जीबी रैम है। फुल एचडी डिस्प्ले मिलती है। लैपटॉप से दूसरे गैजेट कनेक्ट करने के लिए कई पोर्ट दिए गए हैं। वीडियो कैमरा भी है, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन क्लास के दौरान किया जा सकता है।
ASUS Chromebook CX14 की कीमत
भारत में ASUS Chromebook CX14 की कीमत 18,990 रुपये है। ये कीमतें CX1405CKA-NK0154 मॉडल की हैं। कंपनी एक और मॉडल CX1405CKA-NK0155 लेकर आई है, जिसकी कीमत 20,990 रुपये है। इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।
ASUS Chromebook CX14 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन
Asus के नए किफायती लैपटॉप या Chromebook में 14 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसकी पीक ब्राइटनेस 300 निट्स तक है। इस लैपटॉप में Intel Celeron प्रोसेसर N4500 है। Intel UHD ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसमें 8GB LPDDR4X रैम है। 128 GB स्टोरेज दी गई है।
फुलएचडी कैमरा सपोर्ट
ASUS Chromebook CX14 में USB 3.2 Gen 1 पोर्ट है। एक HDMI पोर्ट मिलता है। एक USB 3.2 Gen 1 टाइप-A पोर्ट है। एक 3.5mm कॉम्बो ऑडियो जैक दिया गया है। इसमें लगा कैमरा फुलएचडी है और कैमरा शटर के साथ आता है। यह वायरलेस और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसमें दो-दो वॉट के दो स्पीकर दिए गए हैं, यानी स्पीकर आउटपुट औसत है। इसके अलावा डुअल माइक की सुविधा मिलती है। Chromebook में 42Wh की बैटरी है, जो USB टाइप-C पोर्ट को सपोर्ट करती है। डिवाइस काफी हल्की है। इसका वजन 1.39 किलोग्राम है। लैपटॉप के साथ यूएसबी टाइप-सी एडॉप्टर भी दिया जा रहा है।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें