
नई दिल्ली ❘ एजेंसी टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सोमवार को दिल्ली के अशोका होटल में सम्मानित किया गया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बात रखी। सभी पदक विजेताओं को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और कानून मंत्री और पूर्व खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने सम्मानित किया। ‘खेलों के महाकुंभ’ में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने ‘ये मेरा नहीं, पूरे देश का मेडल है’ कहकर 135 करोड़ देशवासियों का दिल जीत लिया। टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने सम्मानित किया। भारतीय मुक्केबाज लवलिना बोरगोहेन, कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पुनिया, रवि दाहिया और टोक्यो ओलंपिक में पुरुष हॉकी में भारत को कांस्य पदक मिला। इसके लिए पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को सम्मानित किया।