अशोकनगर में चड्डी-बनियान गैंग ने की वारदात, 45 किलो चांदी लूटकर फरार

भोपाल। अशोकनगर के नईसराय के मुख्य बाजार में एक सोना-चांदी के विक्रेता के घर चड्डी बनियान गैंग के 10 सदस्यों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घर के लोगों के साथ मारपीट की। इसके बाद 45 किलो चांदी छीन ले गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और डॉग स्क्वायड के साथ जांच की। एक टीम का भी गठन किया है। मामला जिले की नई सराय तहसील का है। जहां थाने के पास रहने वाले बाबूलाल सोनी, रितेश सोनी के घर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। छज्जे के सहारे घर में 10 लोग दाखिल हुए और लोगों को हथियार दिखाते हुए घर की तलाशी ली। रितेश सोनी के मां के कमरे में रखे 45 किलो चांदी और 12 हजार रुपए कैश लूट ले गए। जिस घर में लूट हुई है। उस पूरे परिवार में 12 सदस्य थे।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। रविवार को सुबह पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया को जानकारी लगी तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुयायना किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिले में पिछले एक महीने में कई स्थानों पर बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।