मध्यप्रदेश
हमीदिया हॉस्पिटल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं के प्रसव, एक ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

भोपाल। शनिवार को हमीदिया अस्पताल में दो कोरोना संक्रमित महिलाओं के प्रसव हुए। इनमें एक महिला ने दो जुड़वा बच्चों को सिजेरियन प्रसव के जरिए जन्म दिया। जबकि दूसरी प्रसूता के गर्भस्थ शिशु के उल्टे होने के कारण उसका भी सिजेरियन प्रसव कराया गया। हमीदिया अस्पताल के डॉ. राजकुमार अहिरवार ने बताया कि दोनों महिलाओं को 37 सप्ताह का गर्भ था। संध्या नाम की महिला की सिजेरियन डिलेवरी कराई गई। जिसमें एक 2.5 किलो के बालक और दो किलो की एक बालिका का जन्म हुआ। जबकि प्रीति नाम की महिला के भी 37 हफ्तों की प्रेग्नेंसी थी। प्रीति ने 3.4 किलो के एक सामान्य वजन वाले बालक को जन्म दिया।